कासगंज शहर में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। और गणेश भक्तो ने कासगंज के चिन्हित स्थान पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को भव्य रूप से सजा कर रखा है। मंगलवार की दोपहर 3 बजे तमाम गणेश भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन करने लिए कछला गंगा घाट पर नाचते गाते जाते हुए नजर आएं।