दारू प्रखंड के सोनडीहा में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार हाथियों ने सोनडीहा निवासी गणेश महतो के चहारदीवारी को ध्वस्त किया, बिनोद महतो के 15 कट्ठा में लगे गन्ना, धान, संतोष प्रसाद, महेश प्रसाद, जगदीश महतो, बालेश्वर महतो, अरूण प्रसाद, वरूण प्रसाद के खेत में लगे गन्ने और धान की फसल को रौंद डाला है।