कविनगर वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कविनगर रामलीला ग्राउंड पर दर्जनों लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने तख्तियां लेकर बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम ने बिना विचार किए हाउस टैक्स में वृद्धि की है।