नवाबगंज के निम्निहारा चौराहे पर मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट लगने से 11 लोग घायल हो गए थे। सीएचसी चरदा के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया था। इनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर होने की सूचना भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह को मिली। उन्होंने घायल बच्चों के घर जाकर उनकी स्थिति देखी। डॉक्टरों को फटकार लगाई और दोबारा अस्पताल भिजवाया।