किसान मज़दूर मोर्चा (मगध), प्रगतिशील किसान संघ (बिहार) और चेतना अधिकार किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में 15 सितंबर को प्रखंड कार्यालय गुरारू में एक दिवसीय धरना एवं जनाक्रोश मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने शनिवार के शाम 7 बजे बताया कि इस धरना का उद्देश्य किसानों और मज़दूरों की बुनियादी समस्याओं को उठाना है।