मेवाड़ अंचल के आस्था केंद्र भगवान चारभुजानाथ कोटड़ी श्याम का ऐतिहासिक जलझूलन महोत्सव बुधवार को परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त आज बुधवार दोपहर 3:15 बजे ठाकुरजी रजत रेवाड़ी पर विराजमान हुए और भक्तों के कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।