जमुई में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हांसडीह नहर से दो नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों नवजात के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा शुक्रवार की शाम 4:00 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।