गंगा एक बार फिर उफान पर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, प्रभावितों की परेशानी बढ़ी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जमालपुर के तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 39.25 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से मात्र 8 सेंटीमीटर नीचे है। स्थिति यही रही तो अगले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर खतरे