हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत औसानेश्वर मंदिर मोड़ पर शुक्रवार करीब 3 बजे गाड़ी ले जाने से रोकने पर कांवरियों और कांस्टेबल के बीच विवाद हो गया। इसी बीच आरोप है कि कांस्टेबल ने एक कांवरिया को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद आक्रोशित कांवरियों ने हैदरगढ़ कोठी मार्ग पर प्रदर्शन करते मार्ग को जाम कर दिया गया।