थाना रामगढ़ पुलिस ने आयुध अधिनियम से जुड़े 64 माल मुकदमातों का नियमानुसार निस्तारण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वर्ष 1993 से 1997 तक पंजीकृत मामलों को न्यायालय अपर सिविल जज (सी.डी.) ए.सी.जे.एम. के आदेश पर निस्तारित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई बुधवार शाम 5 बजे करीब की।