सीकर जिला मुख्यालय के धोद चौराहे पर खेल राज्य मंत्री के के बिश्नोई का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रविवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्वागत कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उसके बाद खेल राज्य मंत्री धोद विधायक गोवर्धन वर्मा के कार्यालय भी गए जहां पर धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने उनका स्वागत किया।