भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरितालिका तीज पर्व बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना और कन्याओं ने सुयोग्य वर की प्राप्ति हेतु निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा (गौर) का पूजन किया। सुबह करीब 9: 30 बजे तक परंपरा अनुसार महिलाओं ने गौर प्रतिमा का विसर्जन किया।