भारत सरकार की केंद्रीय सचिव और टास्क फोर्स की अध्यक्षा मीता राजीव लोचन ने शनिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के औद्योगिक विकास का गहन निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में गीडा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया।