कोंडागांव जिले के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जामगांव में प्रस्तावित 132 kv के सब स्टेशन निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा सब स्टेशन खुलने से क्षेत्र के किसानों को लगातार लो वोल्टेज की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने जामगांव में प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो आज बुधवार दोपहर 12 बजे जारी हुआ है।