पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कल्याण सिंह के विराट व्यक्तित्व पर विचार साझा किए। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी को हमेशा रामभक्त के रूप याद किये जायेंगे।