हरियाणा स्थित हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते यमुना नदी का स्तर बढ़ गया है, वही जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है, वही फ्लड कंट्रोल रूम, बेतवा नहर डिवीजन-1 के मुताबिक कालपी में यमुना नदी का जलस्तर रविवार सुबह 10 बजे 102.230 मीटर पर दर्ज किया गया, जबकि यहां का खतरे का निशान 108 मीटर और चेतावनी स्तर 107 मीटर है।