भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गोलउतपुर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। वहीं दोनों घर में दाखिल होकर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए। दोनों परिवारों को चोरी की जानकारी आज सुबह जगने पर हुई, फिलहाल पीड़ितों ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी है जबकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही। खबर की जानकारी 12:00 बजे के बाद हुई।