पातेपुर के मंडई डीह गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी। ससुराल वाले साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। शुक्रवार की देर रात 9 बजे के करीब पुलिस मृतका के घर पहुंच कर मामले की जांच की। मृतका उक्त गांव निवासी शत्रुघ्न राम की पत्नी बेबी।