रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से गांजा की खरीद बिक्री करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची-गुमला मुख्य मार्ग के पास चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को लगभग 2.4 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।