पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खेतड़ी के लोग आगे आए हैं। पार्षद हरमेंद्र चनानिया व सुधीर गुप्ता की पहल पर व्यापारियों व आम लोगों से सहयोग राशि इकट्ठी की गई। संजय नालपुरिया, अरविंद सिंह निर्वाण, राजेश सांखला व अक्षय ने टीम के साथ मिलकर कुल 20 हजार रुपये की राशि जुटाई। यह राशि पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई।