भरनिया पंचायत भवन में शनिवार को पंचायत के विकास को लेकर बैठक हुई। इसकी जानकारी मुखिया सरिता गागराई ने शनिवार शाम छह बजे दी। बैठक में पंचायत की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने, पंचायत में कृषि की जानकारी, उपस्वास्थ्य केंद्र की जानकारी, दिव्यांगों की कुल संख्या एवं साथ ही मिलने वाली सुविधा की जानकारी पर चर्चा की गई।