ईद उल अजहा के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद में ईदगाहों पर नमाज अदायगी के लिए जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी गई। सभी जगहों पर नमाज शांति के साथ अदा हुई। जनपद मुख्यालय पर ईदगाह में शहर काजी द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गई। DM श्रुति व SSP दिनेश कुमार ने दी लोगों को शुभकामनाएं।