गोरखपुर में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना कैंट थाना के बेतिया हाता इलाके की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 30 साल की दीपिका मौर्या के रूप में हुई है। दरअसल, दीपिका मूल रूप से उरुवा बाजार की रहने वाली थी। नवंबर 2021 में उसकी शादी मंटू मौर्या से हुई थी।