गुमला रांची रोड स्थित भरदा के पास ऑटो के पलटने से गढ़ टोली निवासी 59 वर्षीय बिजला उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का पूरा परिवार रांची में रहता है कुछ दिन पूर्व बीमारी से उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वह ऑटो से रांची जा रहा था तभी भरदा के पास फोन आने पर वह बात करने लगा। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।