मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि आप बहुत महत्वपूर्ण पदों पर हो सकते हैं लेकिन पद को दिमाग में घुसने मत दीजिए। पद वगैरह सब चीजें अस्थाई है। पद आज है कल नहीं रहेगा। लिहाजा यथासंभव खुद को विनम्र रखिए। मुख्य सचिव पंत ने कहा कि कई बार शिकायत आती है कि अधिकारी बदतमीजी से पेश आते हैं। सुनते नहीं है।