शहर के महाराजगंज रोड स्थित राज मेडिकल के पास रविवार की शाम 6:30 बजे घायल अवस्था में गिरी एक वृद्ध महिला को देख स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो पाई है।