भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में प्रारंभ किए गए "आदि कर्मयोगी" अभियान को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई,इस अभियान से जिले के 554 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों की तस्वीर बदलेगी। इस अभियान में राष्ट्रीय मिशन विशेष रूप से पीएम जन मन और धरती आबा योजना के माध्यम से जमीनी स्तर पर परिवर्तन होगा।