महर्षि कश्यप पुस्तकालय के द्वितीय स्थापना दिवस पर नारी शक्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित महिला पुरुषों व समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार शाम 4:00 बजे नुमाइश कैंप स्थित नवयुग पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र कश्यप, विनय कश्यप ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।