Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 9, 2025
जमशेदपुर पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में वांछित मैक्सीजोन टच कंपनी के एमडी चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया। मंगलवार को 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी कर दंपति को पकड़ा गया।