नगर निगम रुड़की में आज वार्ड नंबर 36 के पार्षद प्रतिनिधि साहिल ने सावन गुप्ता नाम के एक कर्मचारी के साथ गाली गलौज की है। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों में काफी गुस्सा देखने को मिला है। मामला इतना बढ़ा की नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिन्होंने साहिल से माफी की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर निगम रुड़की के कर्मचारी मौजूद रहे है।