विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया छः जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए आज शनिवार को दोपहर दो बजे बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया छः जुलाई को विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत चलामा में आयोजित होने वाले छिंज मेले के मुख्य अतिथि होंगे।