Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jan 10, 2025
धनबाद के SNMMCH अस्पताल में गुरुवार शुक्रवार की देर रात को मनियाडीह के बांधडीह निवासी रोशनी देवी ने तीन बच्चे को जन्म दी है। तीन बच्चे को जन्म देने की खबर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले मे शुक्रवार को SNMMCH अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि एक साथ तीन बच्चे का जन्म देने की घटनाएं हजारों में से एक होती है। तीनों बच्चों का जन्म सिजेरियन से हुआ है।