जालौर के भीनमाल थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की का किडनैप कर 5 दिन तक रेप करने की आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई।कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की जेल की सजा दी है साथ ही 20हजार का जुर्माना लगाया है।आरोपी मोहम्मद अफजल ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विशिष्ट लोग अभियोजक रणजीत सिंह ने गुरुवार सुबह 8बजे जानकारी दी।