दरअसल थाना रोजा पुलिस ने दूसरे व्यक्ति की परीक्षा दे रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिहार के रहने वाले विवेक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितंबर को द्वितीय पाली में एक अभ्यर्थी दूसरे व्यक्ति की परीक्षा दे रहा था। संदिग्ध होने पर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था।