काशीराम कॉलोनी में नगर पालिका की लापरवाही के चलते गंदगी का अंबार लगा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा काशीराम कॉलोनी की मुख्य सड़क पर ही साफ सफाई की जाती है। लेकिन घरों के पीछे गलियों में इतनी गंदगी है, की लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों ने वीडियो वायरल किया है।