मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाएं ज्यादा शराब पीती है इस तरह की टिप्पणी जारी की। उनके बयान के विरोध में आगर के छावनी नाका चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनका पुतला दहन किया। महिलाओं ने अपना विरोध जताते हुए जीतू पटवारी के पुतले को जूते मारे। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता है।