Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 5, 2025
सारथी मानव सेवा में समर्पित संस्था द्वारा टेल्को रीक्रिएशन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को 1:00 किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे देवतुल्य रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके इस नेक व ईश्वरीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।