कासगंज जिले में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। बारिश के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन पानी के बीच बंद होकर फंस गए। लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। हालांकि लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई।