मनावर तहसील के सिंघाना में शानो-शौकत से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी।शुक्रवार सुबह 11:30 पर ग्राम सिंघाना में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। नगर में चारों ओर जश्न का माहौल रहा और समाजजनों ने पूरे उत्साह से जुलूस का स्वागत किया।