मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सिरसा दौरे पर हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बरनाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे हैं।यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया है।मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक कर अहम मुद्दों पर चर्चा की है।