हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जिसके तहत कई IAS व HCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। आज रविवार को प्रातः 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार चरखी दादरी जिले में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। चरखी दादरी DC मुनीश शर्मा का तबादला करते हुए उनको हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है वहीं मुनीश नागपाल को डीसी नियुक्त किया गया है।