नई सराय पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर 12 बजे अभियान चलाकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। कस्बे के म्याना रोड़ पर वाहनों की जांच की गई है।