शाहजहांपुर। बुधवार सुबह 8 बजे की सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गर्रा नदी का जलस्तर 147.550 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान 148.800 मीटर से 1.250 मीटर नीचे है। खन्नौत नदी का जलस्तर 144.700मीटर पर है। दियुनी बैराज से गर्रा नदी में 48,491 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसका असर जिले में अगले 72 घंटों में और दिखाई दे सकता है।