शहर के प्राचीन चामुंडा मंदिर पर शनिवार को धूमधाम से भगवान गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान शहर के सैकड़ो भक्त मां चामुंडा के मंदिर पहुंचे। जहां गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर भक्तों ने परिक्रमा कर अपनी अपनी मन्नतें मांगी। सुबह से ही गोवर्धन बनाने की तैयारी शुरू हो गई।