गोरखपुर के मुख्य चौराहों पर आज सुबह लोगों ने जब एक विवादास्पद पोस्टर देखा तो हैरत मे पड़ गए पोस्टर पर लिखा हुआ था "घमंड टूटने की बधाई" और बधाई देने वाले दो लोगों का नाम यशवर्धन मिश्रा और गौतम यादव लिखा था। एक ने खुद को समाजसेवी तो दूसरे ने अपने आप को छात्र नेता बताया। लोगों ने पोस्टर की फोटो ली और सोशल मीडिया पर इसे वायरल करना शुरू कर दिया।