Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 4, 2025
जमशेदपुर में PM के जन्मदिन (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसी कड़ी में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में गुरुवार को 5:30 बजे कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।