जोधपुर हाईकोर्ट ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे रानी के दादाई ग्राम पंचायत की प्रशासक पूर्णिमा को हटाने पर रोक लगा दी है। प्रशासक पूर्णिमा को 12 अगस्त 2025 को हटा दिया गया था। प्रशासन ने पूर्णिमा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा कैंप का बहिष्कार करने के कारण पद से हटाया था। पूर्णिमा ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।