ढट्ठा गांव में एक युवक का विद्यालय परिसर में शव लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि युवक तीन दिन से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की माँग की।