कस्बे सहित आस पास ग्रामीण अंचल में धूमधाम से गजानन का आगमन हुआ। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के भक्तिमय जयकारों के साथ 7 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कर कस्बा समेत क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। कस्बे के मेला मैदान में पंडित मनोज शर्मा सिरसौदा ने वैदिक मंत्रोश्चारण के साथ रिद्धि सिद्धि के साथ महाराज गणेश की पूजा की।