बुरहानपुर के ताप्ती नदी राजघाट पर शनिवार दोपहर एक बजे छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एबीवीपी छात्र संगठन और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। छात्र संगठन ने निगम कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद निगम कर्मचारी भी विरोध में उतर गए और सभी कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया।